जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jammu & Kashmir News किश्तवाड़ में पावर प्रोजेक्ट के पास हुए हादसे में 7 लोगों की मौत, 3 घायल

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
जम्मू, 24 मई किश्तवाड़ जिले में निर्माणाधीन डांगदुरु पनबिजली परियोजना स्थल के पास बुधवार को श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दस लोगों को लेकर जा रहा क्रूजर वाहन सड़क से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा. सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें बाद में आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।


Subscribe to my channel