राजस्थानराज्य

Rajasthan News सिविल सेवा में चयनित सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

एक कहावत है कि मेहनत इतनी खामोशी से करो की, कामयाबी शोर मचा दे *।( सभी जगह लागू होती है कोई भी फील्ड हो लगभग हर दिन किसी न किसी एग्जाम का परिणाम आता रहता है और जो लोग चयनित होते है वो सोशल मीडिया पर हीरो बन जाते है  लेकिन ये एक दिन का परिणाम नही होता है ।इस पीछे की तपस्या,त्याग,धैर्य,मेहनत चाहे वो अभ्यर्थी या फिर उसके मां बाप की हो किसी को नहीं दिखती सिवा कैंडिटेट और उसके फैमिली के सफलता कोई भी हो आसानी से नहीं मिलती उसके लिए बहुत कुछ त्याग कर अनुशासन में रह कर मेहनत करनी पड़ती है जब कोई रिजल्ट आता है तो हर कैंडिडेट में एक जोश, ऊर्जा आती है कि वो भी मेहनत कर अच्छी एग्जाम पास करेगा लेकिन मुद्दा है की ये जोश ऊर्जा को कब तक बनाए रखते हो या फिर कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर किसी की जय जयकार लगाते दिखोगे या फिर अपना ज्ञान देते नजर आओगे। ज्ञान होना और देना अच्छी बात है लेकिन समय और परिस्थिति मायने रखती है जो अभी स्टूडेंट है उनके लिए मेरे हिसाब से जरूरी है ज्ञान को एग्जाम पास करने में लगाए। पहले संघर्ष खुद के लिए करना चाइए,ये सफल हो जाए तो फिर अगला संग्रश दूसरो के लिए होना चाइए। इसलिए ज़रूरी है रिजल्ट के बाद आने वाला जोश जब तक सफलता न मिल जाए बना रहना चाइए । साथ ही में जरूरी है वक्त का सदुपयोग करते हुए अपने और अपने मां बाप के सपने को पूरा करने में लगना ही हीरो बनने का मूल मंत्र है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button