अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सेक्टर की नाप के दौरान दबंगों ने राइफल दिखाई दबंगई,लाइसेंसी रायफल रखी प्रधान के सीने पर,घटना का वीडियो हुआ वायरल।

रिपोर्टर जीतेन्द्र झाँसी उत्तर प्रदेश

सेक्टर की नाप के दौरान दबंगों ने राइफल दिखाई दबंगई,लाइसेंसी रायफल रखी प्रधान के सीने पर,घटना का वीडियो हुआ वायरल। झांसी में सेक्टर की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत के बाद नाप करने पहुंची लेखपाल की टीम के सामने दबंगों ने ग्राम प्रधान पर बंदूक तान दी। और जान से मारने की धमकी दी गई।।वही उक्त घटना का वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने घटना की सूचना लहचूरा पुलिस को दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जर जोरू जमीन को लेकर हमेशा से विवाद होते आए है। और इसी के चलते कई ऐसे विवाद भी हुए है जिसमे लोगो को अपनी जान तक गवानी पड़ी।

कुछ ऐसा ही झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम चूरारी पिपरोखर में देखने को मिला। जहां ग्राम प्रधान द्वारा तहसील दिवस में सरकारी सेक्टर पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। जिसके बाद नाप जोक करने गई लेखपाल की टीम के सामने ही कुछ दबंगों द्वारा विवाद उत्पन्न कराया गया।और ग्राम प्रधान के ऊपर लाइसेंसी बंदूक तान दी। जब ग्राम प्रधान के बेटे ने उक्त घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। तो उक्त लोगो द्वारा जान से मारने की धमकी दी। वही घटना की सूचना लहचूरा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई।

 

बा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button