IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News   देवीलोक महोत्सव में 29 मई को आयोजित की जाएंगी अनेक प्रतियोगिताएं व्हाट्सएप से भी कर सकते है इन प्रतियोगिताओं का पंजीयन

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

पंजीयन के लिए 9303628757 व्हाट्सएप नंबर देवीधाम सलकनपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव में भाग लेने के लिए नागरिक ऑनलाइन पंजीयन के अतिरिक्त व्हॉट्सएप से भी पंजीयन कर सकते है। पंजीयन की अंतिम तारीख 27 मई 2023 है। प्रतियोगिताओं में पंजीयन के लिए व्हॉट्सएप नंबर 9303628757 पर निर्धारित क्रम में जानकारी भेज कर पंजीयन करा सकते है। व्हॉट्सएप पर प्रतियोगिता में आवेदन के लिए आवेदक का पूरा नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, उम्र, मोबाइल नंबर, आवेदक का पता (वार्ड, ग्राम पंचायत, शहरी/ग्रामीण, ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र का नाम, जिला) तथा प्रतियोगिता में ग्रुप के कुल सदस्यों की जानकारी दर्ज करें। देवी लोक महोत्सव में 29 मई को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरूस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कलश एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, मिट्टी के दीए सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। देवीलोक महोत्सव में महिला भजन मंडल द्वारा भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम एक लाख 51 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रूपए, तृतीय 51 हजार एवं 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। देवीलोक महोत्सव में 6 से 12 वर्ष की बालिकाओं एवं 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं के लिए माता का श्रंगार प्रतियोगिता अलग-अलग आयोजित होगी। जिसमें प्रथम 25 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार एवं सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए जाएंगे। इसके पश्चात 51,000 दीपक का प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button