Madhya Pradesh News सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन संपन्न हुआ रनायल कला मे।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश
सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन संपन्न हुआ रनायल कला मे।टोंक खुर्द।टोंक खुर्द तहसील के ग्राम रनायल कला मै संत शिरोमणि भिखारी दास महाराज मंदिर परिसर मे मुख्यमंत्री कन्या दान विवाह योजना के अंतर्गत टोंक खुर्द जनपद पंचायत के तत्वधान में मुख्यमंत्री सामूहिक सर्व समाज का कन्या दान विवाह एवं निकाह सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें 89 जोड़ें नव दंपतियो दूल्हा दुल्हन 1 साथ सात फेरे एवं परिणय सूत्र में बंधे परिसर पांडाल मे विधि विधान से पंडित जी द्वारा मंत्रोचार एवं मौलाना द्वारा निकाह कार्यक्रम करवाया गया सम्मेलन की अध्यक्षता टोंक खुर्द जनपद अध्यक्ष पोप सिंह सेंधव ने की,मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा थे, विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीलाबाई अटारिया,जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष चंदर सिंह अमलावतिया,जिला कांग्रेस महामंत्री हातिम अली बोहरा, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह पटेल,पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि छतर सिंह नागर,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश सिंह चांदना, चौबाराधीरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास, टोंक खुर्द ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पांदा,भाजपा नेता मनीष पनवार थे,अतिथियों का संत शिरोमणि भिखारी दास महाराज आयोजक समिति की ओर से पुष्प मालाओ पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।पूर्व मंत्री वर्मा ने मंच से संबोधित कर कहा कि मालवा मे संत शिरोमणि भिखारी दास महाराज का मंदिर सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है एवं नव दंपतियो को राशि के चेक वितरित किए गए एवं दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया गया,सोनकच्छ पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया एवं दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देकर गिफ्ट आइटम भेंट किया गया, भाजपा नेता मनीष पनवार ने संत भिखारी दास महाराज मंदिर मै निर्माण कार्य में 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की गई इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सिंह चौहान,सोनकच्छ एसडीएम संदीप शिवा,टोंक खुर्द जनपद सीईओ राजेश सोनी,टोंक खुर्द प्रभारी तहसील दार पूजा सिंह चौहान, टोंक खुर्द पुलिस थाना प्रभारी उमराव सिंह एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता निर्भय सिंह कराड़ा,पूर्व सरपंच समंदर सिंह धाकड़,जनपद प्रतिनिधि दिलीप मालवीय,सरपंच भगवान सिंह चौहान, चौबाराधीरा ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता बालकृष्ण बडेरा(मुन्ना जैन)आदि शासन-प्रशासन की टीम बड़ी संख्या में प्रमुख रूप से उपस्थित थे पधारे सभी अतिथियों एवं सम्मेलन में नव दंपति परिवार जनों का आभार संत शिरोमणि भिखारी दास महाराज आयोजक समिति के पदाधिकारियों का बड़ा सहयोग रहा एवं अंत में आभार माना।




Subscribe to my channel