Madhya Pradesh News महिदपुर में आखिर ऐसा क्या हुआ ।महाराणा प्रताप जयंती शौर्य यात्रा में, जो खलबली मच गई पूरे मध्यप्रदेश में।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
हां यह खबर उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील की है। यहां प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में एक विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। इसी बीच राजनीति की घमासान, क्या बीजेपी ,, क्या कांग्रेस,, और क्या करणी सेना,, तीनों के बीच में ऐसा आखिर क्या हुआ। जिसकी वजह से पूरे मध्यप्रदेश में खलबली मच गई है । एक तरफ कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह । तो , दूसरी तरफ बीजेपी के परदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान। जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। और चुनावी जंग तेज होती जा रही हैं। खैर परिणाम तो जनता और समय ही बताएगी की होगा क्या। परंतु 8 जनवरी भोपाल मैं सर्व समाज के हित के लिए मांगी गई करणी सेना द्वारा मांगो को पूरी न करना । और कांग्रेस का करणी सेना के नजदीक आना । आखिर क्या परिणाम लाएगा। सच में यह तो समय ही बताएगा। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप जयंती का कार्यक्रम तो हुआ। परंतु बीजेपी पर कसा तंज और कहा कि मुख्यमंत्री जी तुम्हें शर्म नहीं आती मोदी जी के सामने सरेआम झूठ बोलते हो। और कहते हो किसानों की आय दोगुनी हो गई। इसी के साथ ही करणी सेना के,, जीवन सिंह शेरपुर ने बोला कि विधायक जी का हाथ है , टी आई, पर इसलिए करणी सेना पर झूठे मुकदमे लगा कर करणी सेना परिवार को राजनीति के दबाव में आकर परेशान कर रहे हैं । और बोला कि करणी सेना हमेशा अन्याय का विरोध करेगी । प्रदेश की टीम से शैलेंद्र झाला ने भी मंच से कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण ही पुलिस प्रशासन ने करणी सैनिक को पकड़ा और झूठा मुकदमा लगाया। परंतु महिदपुर का राजपूत समाज क्यों चुप रहा। और यह समाज कहां तक चुप रहेगा। अब समय आ गया है,। इसके साथ ही शौर्य यात्रा में। यह नारे लगे।
देख मामा कौन आया।,,,,
माई का लाल आया।।,,,,
माई का लाल आया।,,,
इस नारों के साथ ही क्षेत्रीय विधायक बद्दूर सिंह चौहान मंच छोड़कर भाग गए। इसका कारण बताते हैं राजनीतिक दबाव और टीआई से करणी सैनिकों पर झूठा प्रकरण दर्ज करवाकर। करणी सैनिकों को रात मे घर से उठाना और राजपूत समाज को परेशान करना । इस कारण शौर्य यात्रा में विधायक के स्वागत को इनकारा गया और विधायक मंच छोड़कर भाग गये।
इसके साथ ही सर्व समाज का शौर्य यात्रा में काफी उत्साह और समर्थन देखने को मिला।
जगह जगह पर फूलों की वर्षा के साथ सौर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
बीजेपी के भी कई नेता, जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य शयाम सिंह,भगवती प्रसाद जोशी, सहित कई नेताओं ने स्वागत किया ।।
कांग्रेस के
दिनेश बोस, जीतू मंडोरा सहित कांग्रेस के भी कई नेताओ ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
यह शौर्य यात्रा कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर ,अंबेडकर चौक, चौक बाजार ,पुरानी बस स्टैंड, विद्युत मंडल, होती हुई राजपूत बोर्डिंग में पहुंची।
वहां पर महाराणा प्रताप के चित्र पर दीपक और माल्यार्पण कर जनसभा का शुभारंभ किया गया।
सभी उपस्थित अतिथियों का फूल माला और साफा बांधकर भव्य स्वागत किया ।
इसके साथ ही महाराणा प्रताप के जीवन पर कई सरदारों ने प्रकाश डाला और कहा कि हमें भी महाराणा प्रताप की तरह स्वाभिमानी, होना होगा ।राष्ट्रहित के लिए, हमेशा आगे रहना होगा।
शौर्य यात्रा में पूर्व मंत्री राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह।
जीवन सिंह शेरपुर ,शैलेंद्र झाला, राजपूत बोर्डिंग अध्यक्ष भगवान सिंह पवार, अंतर सिंह रोहिडा, बने सिंह ,गुमान सिंह , मदन सिंह, प्रदेश और जिला तथा तहसील से अनेक सरदार उपस्थित रहे।
महिदपुर क्षेत्र के राजपूत समाज के साथ अन्य समाज के हजारों लोग शौर्य यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम के उपरांत
नारायण सिंह डोडिया,,, ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
इसके उपरांत सभी ने भोजन ग्रहण किया। और अपने अपने स्थान को प्रस्थान किया।




Subscribe to my channel