IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News भाजपा नेता की शिकायत पर आरईएस ई को किया निलम्बित

रिपोर्टर सुमित कुशवाह ग्वालियर मध्यप्रदेश

भिंड प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड के सभागार में ली गई। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मनोज सरियाम सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस दोरान पंचायत मंत्री श्री महेंद्र सिसोदिया जी से ई ई ,आर ई एस पातीराम इटोरिया को निलंबन करने का आदेश दिया । भाजपा नेता रमेश दुबे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने की थी अनियमितताओं की शिकायत।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button