जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News पहलगाम में राफ्टिंग की घटना में गुजरात के दंपति की मौत

रिपोर्टर जाकिर हुसैन बहत डोडा जम्मू/कश्मीर

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हिल स्टेशन पहलगाम में सोमवार को राफ्टिंग नौका दुर्घटना में गुजरात के एक जोड़े की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण एक राफ्टिंग नौका सीढ़ी नदी में पलट गई। उन्होंने कहा कि गुजरात के एक दंपति के शवों को बचाव अभियान दलों ने बरामद किया, जबकि मुंबई की एक महिला को बचाया गया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक दंपति की पहचान गुजरात के अहमदाबाद के सैजापुरबोघा निवासी पाटिल शर्मिलाबेन और उनके पति पेटेल भीखाभाई अंबालाल के रूप में हुई। मुंबई की जिस पर्यटक की हालत गंभीर है और जीएमसी अनंतनाग में उसका इलाज चल रहा है, उसकी पहचान परवीन शेख की पत्नी मुस्कान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button