IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News नसरुल्लागंज(भेरुंदा) में एक युवक ने वर्ग विशेष की युवती ब उसके चार साथियों के द्वारा लगातार की जा रही ब्लैक मेलिंग और प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर अपनी जान दे दी है

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

मामले का खुलासा युवक ने मरने से पहले भोपाल पुलिस को दिए बयान में किया भोपाल पुलिस ने मामले में 0 पर कायमी कर भेरुंदा थाने को प्रकरण की सूचना दी वहीं युवक के इस कदम के बाद परिवार में मातम छा गया पूरे नगर में सनसनी फेल गई मिली जानकारी के अनुसार भेरुंदा की एक निजी बैंक में कार्यरत गोपाल महेश्वरी ने विगत दिनों जहरीले पदार्थ का सेवन शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने निवास पर कर लिया था इस दौरान युवक ने अपने बड़े भाई से कहा था कि मैंने कुछ युवकों व युवती के द्वारा पिछले कई महीनों से की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है इतना सुनते ही बड़ा भाई उसे लेकर तत्काल भेरुंदा के एक निजी अस्पताल पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान गोपाल माहेश्वरी की निजी अस्पताल में मौत हो गई मौत होने से पहले युवक ने पुलिस को जहरीला पदार्थ का सेवन किए जाने के संबंध में अपने बयान दिए जिसमें युवक ने पुलिस को बताया कि मेरे साथ में काम करने बाली युवती ने करीब 6 से 7 महीने पहले मुझे अपने प्रेम जाल में फसाया और मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया इस दौरान मैंने कई बार युवती को शादीशुदा होने का हवाला दिया जिस पर युवती ने कहा मुझे शादी से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन युवक ने कहा कि मेरा परिवार है जिससे मेरी पत्नी और बच्चे हैं इसलिए मुझे फर्क पड़ता है अन्य साथियों के साथ लगातार दबाव बनाते हुए मारपीट की धमकी देते हुए करीब 15 लाख रुपए की रकम भी ले ली घटना के 4 दिन पूर्व भी युवती ने ₹4 लाख रुपए देने का दबाव बनाया था और बैंक शाखा में पहुंचकर हंगामा मचाते हुए मेरी बेज्जती भी की थी इस दौरान उसने अपने 3_4 साथियों की मदद से मेरे साथ मारपीट किए जाने की धमकी भी दी थी इसके बाद युवती लगातार पैसे के लिए मोबाइल पर दबाव बना रही थी इससे तंग आकर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हालांकि भेरुंदा पुलिस ने दो नामजद तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है बही भेरुंदा एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस ने एक महिला एक पुरुष सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध महिला को गिरफ्तार किया और आरोपियों की तलाश की जा रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button