अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला पुलिस बल  एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्य वाही श्री चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्यवाही

   आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की लगातार संयुक्त कार्यवाही से शराब माफ़ियाओ मे भय का माहौल  संयुक्त टीम द्वारा कुल 320 लीटर कच्ची महुआ  शराब बरामद किया गया

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
   10080 किलोग्राम लहान बरामद कर मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण किया गया
  आरोपी सन्तोषी से 20 लीटर, पुकराम बर्मन से 60 लीटर एवं नरेंद्र बर्मन से 40 लीटर महुआ शराब किया गया बरामद
  आरोपी सन्तोषी, पुकराम बर्मन एवं नरेंद्र बर्मन के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई
अवैध शराब करने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से   21 मई 2023 को श्री चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए छापामार कार्यवाही की गई जिनके द्वारा थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम देवरी में दबिश दी गई जहाँ आरोपी संतोषी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध  34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई एवं अन्य स्थान से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम धनगांव में पुकराम बर्मन से 60 लीटर एवं नरेंद्र बर्मन से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपियो के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कमरीद में अवैध शराब बिक्री होने की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा दबिश दिया गया जहाँ लावारिश हालत में पड़े 155 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया।
 साथ ही विशेष अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम देवरी के तालाब एवं आसपास स्थान से 2280 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया तथा थाना पामगढ़ के ग्राम कमरीद से 7800 किलोग्राम लाहन कुल 10080 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर विधिवत मौके पर नष्टीकरण किया गया। विशेष अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा कुल 320 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया एवं 10080 किलोग्राम लहान बरामद कर मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण किया गया। विशेष अभियान में पुलिस विभाग के श्री चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उप निरीक्षक सनत कुमार मात्रे, नरेंद्र मिश्रा एवं  आबकारी विभाग के मुकेश पाण्डेय,मनोज राठौर,दिलीप प्रजापति,महेश राठौर,सुरेश कौशिल,घनश्याम प्रधान तथा आबकारी एवं पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button