अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News संदिग्ध अवस्था में मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर विजय दिवाकर बिलासपुर छत्तीसगढ़

संदिग्धअवस्था में मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस रायपुर. राजधानी रायपुर में एक अज्ञात युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, सुबह खमतराई पुलिस को सूचना मिली की गोंदवारा बिजली ऑफिस के पास एक युवक का शव पड़ा है. सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.अज्ञात युवक के सर और चेहरे में चोट के निशान मिले हैं. वहीं घटनास्थल पर खून भी बहा हुआ है. शव और घटना स्थल के निरीक्षण पर किसी अज्ञात द्वारा हत्या करना प्रतीत हो रहा है. अज्ञात युवक के हाथ में हिन्दी और अंग्रेज़ी में गणेश नाम लिखा है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button