अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News उमरिया पुलिस द्वारा की गई अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही 27 प्रकरण दर्ज, 139 लीटर महुआ शराब एवं 85 पाव देशी प्लेन शराब जप्त

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री व परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से उमरिया पुलिस द्वारा  34 ए आबकारी एक्ट के तहत 27 प्रकरण दर्ज कर 139 लीटर महुआ शराब एवं 85 पाव देशी प्लेन शराब जप्त की गई , जिसमें थाना कोतवाली द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 स्थानो पर रेड कार्यवाही कर आरोपियो के कब्जे से कुल 19 लीटर महुआ शराब एवं 17 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त कर 4 आरोपियो के विरूद्ध 34 ए आबकारी एक्ट के तहत 4 प्रकरण कायम किया गया । थाना पाली द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 7 स्थानो पर रेड कार्यवाही कर आरोपियो के कब्जे से कुल 44 लीटर महुआ शराब जप्त कर 7 आरोपियो के विरूद्ध 34 ए आबकारी एक्ट के तहत 7 प्रकरण कायम किया गया ।

थाना नौरोजाबाद द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 5 स्थानो पर रेड कार्यवाही कर आरोपियो के कब्जे से कुल 34 लीटर महुआ शराब जप्त कर 5 आरोपियो के विरूद्ध 34 ए आबकारी एक्ट के तहत 5 प्रकरण कायम किया गया । थाना मानपुर द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 स्थानो पर रेड कार्यवाही कर आरोपियो के कब्जे से कुल 22 लीटर महुआ शराब जप्त कर 4 आरोपियो के विरूद्ध 34 ए आबकारी एक्ट के तहत 4 प्रकरण कायम किया गया। थाना इंदवार द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 5 स्थानो पर रेड कार्यवाही कर आरोपियो के कब्जे से कुल 20 लीटर महुआ शराब एवं 42 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त कर 5 आरोपियो के विरूद्ध 34 ए आबकारी एक्ट के तहत 5 प्रकरण कायम किया गया । थाना चंदिया द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 2 स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपियो के कब्जे से कुल 26 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त कर 2 आरोपियो के विरूद्ध 34 ए आबकारी एक्ट के तहत 2 प्रकरण कायम किया गया । इस प्रकार कुल 27 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये 34 आबकारी एक्ट के तहत 27 प्रकरण कायम कर 139 लीटर महुआ शराब एवं 85 पाव (15.03 लीटर) देशी प्लेन शराब जप्त की गई ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button