अपराधमध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News चोरी के आरोपी को उमरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी गई मसरूका बरामद आरोपी अपचारी बालक के विरूद्ध थाना कोतवाली में पूर्व से है 04 प्रकरण पंजीबद्ध

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  फरियादिया साधना धुर्वे निवासी द्वारा 20 मई 2023 को उमरिया थाना कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई की दिनांक 18 मई 2023 को शाम करीब 5.30 बजे झिरिया मोहल्ला उमरिया में शांति गुप्ता के यहां कपडे सिलाने के लिये गई थी शांति गुप्ता के घर के परछी मे रखे टेवल पर अपना रियलमी कंपनी का मोबाइल रख कर अंदर चली गई फिर करीब 10 मिनट बाद बाहर आकर देखी तो जहां मोबाइल रखी थी वहां मोबाइल नही था । मोबाइल मे लगे नम्बर पर फोन लगाया तो नम्बर बंद आ रहा था मुझे शंका है की कोई अज्ञात चोर मोबाइल चोरी कर ले गया है । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्र . 220/23 धारा 379 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना उक्त मोबाइल के संबंध में आस पास के लोगो से पूछ ताछ की गई परंतु मोबाइल का कोई पता नही चला इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की संदेही अपचारी बालक उम्र 17 वर्ष का घटना स्थल के आस पास देखा गया था जिस पर थाना कोतवाली में पूर्व में भी चोरी के अपराध पंजीबद्ध है अतः संदेही अपचारी बालक से उक्त घटना के संबंध मे बारीकी से पूछताछ की गई जिस पर अपचारी बालक द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया । आरोपी अपचारी बालक की निशादेही पर मामले मे चोरी गई मसरूका रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया । आरोपी अपचारी बालक के विरूद्ध थाना कोतवाली में वर्ष 2022 मे कुल 03 एवं वर्ष 2023 मे 01 पूर्व से ही दर्ज है । कार्यवाही में निरी. राघवेन्द्र तिवारी, सउनि सत्यदेव यादव, आर. महा सिंह, आर. अरबिन्द सेन की सराहनीय भूमिका रही ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button