IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अवैध रूप परिवहन कर रहे गौवंश के विरूद्ध उमरिया पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया सूचनाकर्ता सुदीप दुबे पिता चूडामणी दुबे निवासी बिजौरा टोला घुनघुटी थाना पाली जिला उमरिया का दिनांक 19 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया की मोर्चा फाटक घुनघटी के पास ट्रक क्रं. यू पी 96 टी 5307 में 21 नग गौवंश  बैल एवं बछडे को ठूसठूस के क्रूरता पूर्वक भरकर अबैध परिवाहन किया जा रहा है । फरियादी की रिपोर्ट पर म.प्र. गौं-वंश प्रतिषेध अधि.2004 की धारा 4, 6/9 व पशुओ के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ), का अपराध पंजीबद्ध कर चौकी घुनघुटी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई एवं मौके से ट्रक क्रं. यू पी 96 टी 5307 को जप्त किया गया एवं ट्रक मे लदे हुये 21 नग गौवंश  बैल एवं बछडे  का मेडिकल कराया जाकर नंद गौशाला मुदरिया मे सुरक्षार्थ रखाया गया है मामले मे संलिप्त आरोपी ट्रक चालक सतेन्द्र कुमार चिकवा पिता सुरेन्द्र कुमार चिकवा निवासी अमरपाटन एवं करण केवट पिता मनोज केवट निवासी कोतमा जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय से समक्ष पेश किया गया है । कार्यवाही में सउनि शैलेन्द्र चतुर्वेदी चौकी प्रभारी घुनघुटी थाना पाली, सउनि शिवपाल सिंह तोमर, प्रआर 05 शीतल तिवारी, प्रआर 67 अभिषेक, प्रआर 77 विकाश चतुर्वेदी, आर. रामप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button