IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को

जिला मुख्यालय के पांच परीक्षा केन्द्रो मे 1237 परीक्षार्थी दे सकेगे प्रारंभिक परीक्षा

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को प्रातः 10 बजे से एवं दोपहर 2.15 से सायं 4.15 बजे तक दो सत्रों मे आयोजित की गई है। कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर के माध्यम से संचालित राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षरा का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित 5 परीक्षा केन्द्रों मे होगा। जिसमे 1237 परीक्षार्थी शामिल हो सकेगे। जिले मे बनाए गएं परीक्षा केन्द्रो मे शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मे 250 परीक्षार्थी भाग लेगे। परीक्षा केंद्र के केन्द्राध्यक्ष ललन सिंह मार्को तथा पर्यवेक्षक विजय डाबर बनाए गए। शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल उमरिया मे 250 परीक्षार्थी भाग लेगे। परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष बी एस मरावी तथा पर्यवेक्षक डा0 परमेष्वर सिंह मरावी होगे। शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय उमरिया मे 250 परीक्षार्थी भाग लेगे। परीक्षा के केन्द्राध्यक्ष प्रतिभा सिंह परिहार तथा पर्यवेक्षक हरलाल अहिरवार होगे। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज उमरिया मे 250 परीक्षार्थी भाग लेगे। परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष अतुल कुमार बाजपेयी तथा पर्यवेक्षक डा0 गंगाधर ढोके होगे। शासकीय रणविजय विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया मे 237 परीक्षार्थी भाग लेगे। परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष डा0 सी बी सोंधिया तथा पर्यवेक्षक डा0 अभय कुमार पांडेय होगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button