IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News मां बिरासिनी सेवा समिति के सदस्य ने दिखाई मानवता गर्भवती महिला को दिया अपना ब्लड

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी है। अपने लिए तो सभी जीते है, पर दूसरों के लिए जीना बड़ी बात है। रक्दान करके लोगों की मदद की जा सकती है। रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है, इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है। बिरसिंहपुर पाली के मां विरासिनी सेवा समिति हमेशा ही सेवाभाव से लोगो की मदद करने मे आगें रहती है चाहे वह किसी भी क्षेत्र मे क्यो न हो। समिति ने बताया कि मीनाक्षी वर्मा पति संदीप वर्मा जो कि गर्भवती है , को रक्त की आवश्यकता थी। मीनाक्षी को उनके ब्लड गु्रप का खून नही मिल पा रहा था, जिससे उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ा।उन्होने बताया कि इसकी जानकारी मां विरासिनी सेवा समिति के शुभम अग्रवाल को लगीं। जानकारी मिलने के बाद उन्हे बिना समय गंवाए मीनाक्षी के लिए रक्तदान किया। बताया जाता है कि शुभम ने एक यूनिट रक्तदान किया है। उनके द्वारा किए गए इस कार्य की सर्वत्र की सराहना की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button