IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News भारतीय संस्कृति सनातन धर्म के साथ जुड़े हुए कई स्थानों में एक तिलगारा गांव के आई श्री खोडियार माताजी मंदिर  21 मई 2023 रविवार दोपहर 12:30 बजे राधा कृष्ण मंदिर नयापुरा तिलगारा खोडल धाम ट्रस्ट परिषद की बैठक रखी गई

रिपोर्टर दौलत पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

 जिसमे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं महायज्ञ के आयोजन हेतु निम्नानुसार निर्णय लिए गए । मंदिर का निर्माण कार्य आगामी 6 महीने की समयावधि में पूरा कर लिया जावे । आचार्य श्री हेमेंद्र शास्त्री जी कानवन द्वारा 22 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के साथ एक विशाल महोत्सव एवं 21 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जावेगा । कार्यक्रम आमंत्रण पत्र एवं पत्रक के माध्यम से भेजा जाएगा ।

महोत्सव कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु समितियों का गठन किया गया। उद्यापन कार्य के लिए प्रति परिवार दान राशि रुपए 1100 या उससे अधिक जो भी इच्छा अनुसार हो ट्रस्ट परिषद के सदस्य एवं क्षेत्रीय पाटीदार समाज संगठन के पंच प्रतिनिधि के सहयोग से दान राशि का संकलन किया जा सकेगा । एक महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया है कि मां खोडियार मंदिर के निर्माण में प्रारंभ से अभी तक जिन महानुभाव द्वारा 200000 रुपए या उससे अधिक की दान राशि प्रदान की गई है सभी महानुभाव को धर्म स्तंभ आजीवन दाता ट्रस्टी के रूप में प्रतिष्ठित किया जावेगा । इस शुभ एवं मंगल कार्य में सभी महानुभाव का मूल्यवान सहयोग से मंदिर का निर्माण एवं उद्यापन कार्य संपन्न किया जाएगा मां खोडियार का आशीर्वाद से सभी कार्य संपन्न होंगे । जय हिंद जय भारत जय सरदार।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button