IC News and Media House Private Limited


पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News ग्लोबल सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला प्रशासन द्वारा स्कूली छात्रों के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत 15 मई से 21 मई तक मनाए जा रहे 7वें ग्लोबल सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला प्रशासन ने स्कूली छात्रों के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस मैराथन दौड़ को फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक एडवोकेट लखवीर सिंह राय और उपायुक्त परनीत शेरगिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर बोलते हुए विधायक लखवीर सिंह राय ने कहा कि इस मैराथन के आयोजन से बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आएगी और उनमें अनुशासन की भावना पैदा होगी. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क हादसों को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चार पहीआ वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगानी चाहिए इसके अलावा ट्रैफिक लाइट के हरे होने तक इंतजार करना चाहिए और कभी भी गलत साइड से वाहन को ओवरटेक नहीं करना चाहिए। स. राय ने कहा कि इस तरह की पहल लगातार की जानी जरूरी है ताकि हमारी आने वाली पीढि़यों को सड़क सुरक्षा की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती परनीत शेरगिल ने कहा कि लगभग 200 स्कूली बच्चों ने इस दौड़ में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस मैराथन को चलाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा मुद्दों का ध्यान रखना चाहिए। हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करना हमारे और हमारे परिवार के लिए बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार आयोजित करने और छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए विशेष प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा भी स्कूलों में विशेष सेमिनार आयोजित किऐ गऐ है ताकि छात्रों को भी सड़क यातायात के नियमों की जानकारी हो।
उपायुक्त ने युवाओं से अपील की कि वे खेलों पर ध्यान दें ताकि एक स्वस्थ पंजाब का निर्माण किया जा सके।
इस अवसर पर सहायक कमिश्नर अभिषेक शर्मा, जिला खेल अधिकारी राहुल दीप सिंह, आम आदमी पार्टी के अमरिंदर सिंह मंडोफल, रशपिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button