अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News छापा मार कार्यावाही कर सिमरिया पुलिस ने भिन्न भिन्न जगहों से जप्त की अबैध शराब।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश
पन्ना! सिमरिया थाना प्रभारी श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक बी.एल. पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक विनोद भलावी,राम मोहन सिंह, रंजीत कुजूर आदि के साथ अबैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से सघन जांच अभियान चला कर कई जगह छापा मार कार्यावाही कर अबैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट 34(1) के तहत प्रकरण बनाये। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पुष्पेंद्र सिंह पिता शिवराज सिंह बुन्देला निवासी छोटी महोड हाल निवास ग्राम कोनी,देवकरन पिता सुखलाल पटैल ग्राम- रैकरा,वेद प्रकाश पिता आशा राम पटैल ग्राम- देवरी एवं नर्सरी मोहल्ला मोहंदरा निवासी दिनेश सिंह पिता चंदू सिंह के यहाँ से अबैध शराब जब्त की गई। इस प्रकार सभी आरोपियों के बिरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई है।
Subscribe to my channel