पंजाबब्रेकिंग न्यूज़सहायता

Punjab News शिक्षा के मियार को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव यतन करेंगे।

विधायक बुधराम और चरणजीत सिंह अक्का वाली ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में की शिरकत।

रिपोर्टर महेंद्रपाल सिंह आनंद मानसा पंजाब

शिक्षा और सेहत के खेतर को प्रफुल्लित करना पंजाब सरकार की तरजीह है। यह बातों का प्रगटावा विधायक हल्का बुढलाडा प्रिंसिपल बुधराम ने गांव बरे के सरकारी सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में शिरकत करते की। इस मौके पर उनके साथ चेयरमैन जिला योजना बोर्ड सरदार चरणजीत सिंह अंकावली भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के मॉडल और कान्वेंट स्कूलों को ज्यादा तकनीकों से लैस होने के कारण सरकारी स्कूल में शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को मियारी विद्या देने के लिए पंजाब सरकार वचनबंद है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के उपरालो सदका सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी देश के बड़े पद में विराजमान होने की समर्थ बनेंगे। आम लोगों के अपने बच्चे को सरकारी स्कूलों में दाखिला करवा कर विद्या हासिल करवाने पर अब सोच बदल रही है। विधायक बुधराम ने गांव के दानी सज्जन जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान डाला है उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को स्कूल में सुविधाएं मुहहिया करवाने के लिए सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि स्कूल की जो भी मांगे हैं उन्हें जल्दी पूरा किया जाएगा। इस मौके पर गांव की दानी सज्जनों ने स्कूल को पंखे दान किए। विधायक बुधराम और चेयरमैन जिला योजना सरदार चरणजीत सिंह अकावली ने दानी सज्जनों के इस नेक उपराले कि प्रशंसा की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button