IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़सहायता

Chhattisgarh News पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य रूप से क्षेत्रमिति स्वीकृति करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

वर्ष 2021 -22 से भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति का भुगतान आधार सीडिंग के आधार पर किया गया है सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2022 23 में विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाते में किया जा रहा है परंतु अधिकतर विद्यार्थियों का बैंक खाता आधार सीडिंग नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति भुगतान में विलंब हो रही है अतः सर्व विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि तत्काल अब बैंक खाता को संबंधित बैंक में जाकर आधार सीडिंग कराना सुनिश्चित करें छात्रवृत्ति स्वीकृत करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। उक्त तिथि तक आधार सीडिंग नहीं कराने पर विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते हैं विद्यार्थी अपने बैंक खाते को आधार सीडिंग से हुआ अथवा नहीं इसकी जानकारी अपने छात्रवृत्ति प्राप्ति की आईडी से प्राप्त कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button