अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  ईशानगर पुलिस ने एक बाइक चोर को किया गिरफ्तार, बाइक बरामद 

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनोठा गांव में  रामस्वरूप पटेल पिता जानकी पटेल उम्र 27 साल की खेत पर रखी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक क्रमांक MP16NP2143 जोकि चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 39/23 धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर बाइक की तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी गुरुदत्त शेषा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर 19 मई की दोपहर करीब 1:30 बजे गठेवरा तिगैला से चोरी की बाइक को बरामद किया गया।

साथ ही चोर राम भरोसे राय पिता राजू राय उम्र 26 साल निवासी बमारी थाना बमीठा को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वही इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गुरुदत्त शेषा, प्रधान आरक्षक हफीज खान, जगवेन्द्र सिंह परिहार, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह, गुमान प्रजापति, दानिश खान, सतीश यादव की मुख्य भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button