अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News  अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही

 आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया

   रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

  आरोपी दीपक यादव निवासी शिवरीनारायण के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

खरौद चौक शिवरीनारायण के पास दीपक यादव हाथ भट्ठी से बना कच्ची महुआ शराब को बिक्री हेतु रखा है जिसकी सूचना शिवरीनारायण पुलिस को प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी दीपक यादव उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 शिवरीनारायण के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 210/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना शिवरीनारायण स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button