अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News अवैध शराब बिक्री करने वाला 01 आरोपी चढ़ा सारागांव पुलिस के हत्थे

 आरोपी के कब्जे से 06 लीटर अवैध महुआ शराब किया गया बरामद

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

  आरोपी चैतराम सूर्यवंशी निवासी सारागांव के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चैतराम सूर्यवंशी निवासी सारागांव अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने घर के सामने गली में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर सारागांव पुलिस द्वारा दबिश दिया गया जहाँ आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपी चैतराम सूर्यवंशी उम्र 33 साल निवासी सारागांव द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करना पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुऐ आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्र.आर. सहेत्तर पाटले, म.प्र. आर. पुष्पलता साहू एवं थाना सारागांव स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button