Uttar Pradesh News मैनपुरी में 6 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है

रिपोर्टर कुमार अशोक मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में एक 55 वर्षीय वृद्ध ने 6 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म किया जिस समय उसकी मां खेत में बकरियां चराने गई थी पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने पति ट्रक ड्राइवर साथ वृद्ध सास एवं तीन बच्चों के साथ स्थित गांव में रह रही है जब दोपहर में महिला खेतों में बकरियों को चराने के लिए चली गई तो शाम को जब वह वापस आई तो 6 वर्षीय उसकी पुत्री लहूलुहान और रोती हुई मिली उसने बताया की पड़वा निवासी रामप्रसाद उम्र 55 वर्ष ने मेरे साथ गलत काम किया और उसके बाद फरार हो गया सूचना मिलने पर कुर्रा थाना प्रभारी अमित सिंह ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी जुटाई और बच्ची को जिला महिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा और अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा कायम कर आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है ए एस पी मैनपुरी श्री राजेश कुमार ने बताया की आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट दुष्कर्म तथा अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर अभियुक्त की तलाश में पुलिस जुट गई है आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

Subscribe to my channel