अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News 55 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश

गिरफ्तार सिंगरौली  अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गनियारी टिकुरी टोला से संतोष शाह पिता अंजनी शाह के पास से अवैध हाथ भट्टी शराब 55 लीटर जप्त की है तथा आरोपी को गिरफ्तार रक आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।  मिली जनकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गनियारी टिकुरी टोला में सतीष कुमार शाह पिता अंजनी शाह उम्र 20 वर्ष अपने घर के पीछे परछी में एक नीले रंग के प्लास्टिक के जरी केन में अवैध हाथभट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा तत्काल टीम गठित कर रेड कार्यवाही कराई गई, जहां घटना स्थल गनियारी टिकुरी टोला में आरोपी सतीष कुमार शाह अपने घर के पीछे परछी में एक नीलेरंग के प्लास्टिक के जरी केन में हाथभट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब 55 लीटर कीमती 13750/-रू की बरामद होने पर, आरोपी सेनाम पता पूछा गया जो पूछने पर अपना नाम सतीष कुमार शाह पिता अंजनी शाह उम्र 20 वर्ष सा.गनियारी टिकुरी टोला थाना वैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) का होना बताया तथा शराब बिक्री के संबंध मे वैध दस्तावेज मांगा गया जो नही होना बताया। उक्त शराब को जप्त कर आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार किया जाकर थाना वैढन मे अपराध क्रमांक 758/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button