IC News and Media House Private Limited


अपराधमध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News दमोह जिले में इन दिनों लगातार जीएसटी विभाग की छापा मार कार्यवाही की जा रही है।

  रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश

जबलपुर जीएसटी विभाग द्वारा दमोह जिले में लगातार जीएसटी चोरी के मामले सामने आ रहे हैं यही वजह है कि जीएसटी टीम भी सक्रियता से कार्य करते हुए लगातार छापामार कार्यवाही कर रही है दमोह जिले में यूं तो जीएसटी विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी जीएसटी धारकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसमें हर जीएसटी धारक को अपने अपने संस्थान के नाम के साथ जीएसटी नंबर लिखा अनिवार्य किया गया है लेकिन दमोह में कोई भी जीएसटी धारक इसका पालन करता नहीं दिखाई दे रहा है। दमोह में राजश्री पान मसाला एजेंसी जबलपुर नाका पर स्थित वह तो अपने संस्थान का नाम भी नहीं लिखे हुए हैं और धड़ल्ले से राजश्री की बिक्री कर रहे हैं और ना ही संस्था का नाम लिखा हुआ है ना ही जीएसटी नंबर की डिस्प्ले बोर्ड लगाए हुए हैं। अब देखना होगा जीएसटी की अनदेखी करने वाले ऐसे दुकानदारों पर कब तक कार्यवाही होती है। ताजा मामला आजदमोह जिले में सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम की छापामार कार्यवाही से हड़कंप मच गया. टीम ने बीड़ी और सिगरेट बनाने वाली कंपनियों पर कार्यवाही की है. केजीएच ग्रुप की तीन कंपनियों पर छापा मारा है. यहां लाखों रुपए की टैक्स चोरी करने की शिकायत मिली थी. खास बात यह है कि छापामार कार्यवाही के दौरान ग्रुप का कोई भी जिम्मेदार मौके पर मौजूद नहीं था. यहां मिले दस्तावेज जब्त कर लिए हैं.

दमोह जिले के गांव नोहटा में बीते 2 साल से केजीएच ग्रुप नाम की कंपनी चलाई जा रही है. इस ग्रुप में तीन कंपनियां काम करती हैं. जिनमें मसाला, बीड़ी और सिगरेट का उत्पादन किया जाता है. इस ग्रुप पर गुरुवार की शाम जबलपुर सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा है. इस दौरान 10 अधिकारियों की टीम नोहटा गांव स्थित केजीएच ग्रुप के दफ्तर पहुंची और पूरी रात जांच पड़ताल की. केजीएस ग्रुप पर जीएसटी टीम की छापामार कार्यवाही।
जीएसटी टीम की छापामार कार्यवाही के दौरान जिस दफ्तर में कार्यवाही की गई वहां ग्रुप का एक भी शख्स मौजूद नहीं था. टीम ने यहां मिले तीनों कंपनियों के तमाम दस्तावेज जब्त कर लिए हैं. वहीं तीनों कंपनियों को सील कर दिया गया है. दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस ग्रुप के खिलाफ लाखों रुपए के टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी. इसी आधार पर संबंधित विभाग की टीम ने यहां छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है।दमोह से शैलेन्द्र जैन की रिर्पोट

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button