अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पुलिस की कार्रवाई, 350 पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ आरोपी धारायासिंगरौली न्यूज।

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश

 कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी प्लेन एवं मसाला शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 350 पाव देशी प्लेन एवं मसाला शराब कीमत 23750 रूपये जप्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार को मुखबिरों के जरिये सूचना मिली की पचखोरा में विनोद कुमार शाह अपनी किराना दुकान में अवैध देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना पर कोतवाली टीआई अरूण कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम गठित कर रेड कार्रवाई के लिए रवाना किया। जहां घटना स्थल पचखोरा पहुंच पुलिस टीम ने आरोपी विनोद पिता रामसुभग शाह उम्र 34 वर्ष निवासी पचखोरा की किराना दुकान से 6 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी में 50 पाव कुल 300 पाव कीमती 19500 रूपये एवं 1 पेटी में देशी मसाला शराब 50 पाव कीमती 4250 रूपये सहित कुल 350 पाव कीमती 23750 रूपये की जप्त कर दुकानदार विनोद को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button