अपराधझारखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने एसएसपी के नाम एक मांगपत्र डीएसपी मुख्यालय को सौंप किया पत्रकार पर गोली चलाने वाले हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग। धनबाद।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

  झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के नाम एक मांग पत्र डीएसपी अमर पांडे को सौंपा। जिसमें मांग किया गया कि बलियापुर के पत्रकार प्रवीण कुमार महतो जो समाचार संकलन कर अपना घर लौट रहे थे तभी उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया ,उन्हें गोली मारी गई। उनकी स्थिति नाजुक है अभी रिम्स में इलाज चल रहा है।झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन लगातार पत्रकारों पर हुए हमले का निंदा करती रही है समय-समय पर पत्रकारों के हक के लिए कोर्ट के शरण में गई है। आज भी डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले पर छानबीन कर रहे हैं आने वाले समय में बहुत शीघ्र सफलता सामने होगी। जिला अध्यक्ष शौकत खान की अध्यक्षता में रुस्तम निया, मुकेश सिंह, मनीष कुमार झा, कार्तिक गोस्वामी, मनीष, सुनील भंडारी, प्रमोद कुमार आदि अनेक सदस्यों ने इस घटना की निंदा की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button