IC News and Media House Private Limited


पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News बच्चों द्वारा मां की सुंदर कलाकृतियां बनाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना सराहनीय है

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

मस्ती की पाठशाला की संस्थापक व मुख्य आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता राजपाल कौर मस्त ने मस्ती की पाठशाला में बुढ़ा दल पब्लिक स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती अनु के सहयोग से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन 21 रेलवे क्रासिंग स्थित मस्ती की पाठशाला में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी पर्यावरणविद् और कला प्रेमी भगवान दास गुप्ता, अध्यक्ष रोटरी क्लब पटियाला मिड टाउन और संरक्षक रेड क्रॉस सोसाइटी पटियाला थे। मुख्य अतिथि ने विगत 23 वर्षों से निःस्वार्थ एवं अथक प्रयास से खुले आसमान के नीचे एक विशिष्ट विद्यालय मस्ती की पाठशाला चला रही मैडम राजपाल मस्त की प्रशंसा करते हुए कहा कि पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां की भावपूर्ण व खूबसूरत कलाकृतियां बनाकर मातृ दिवस मनाया जोकि बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने स्कूल को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर पाठशाला के बच्चों को गर्मी के मौसम की टी. शर्ट बांटे गए और जलपान भी कराया गया। मदर्स डे के मौके पर बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन का दायित्व पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर सुदर्शन गुप्ता ने बखूबी निभाया। मुख्य अतिथि भगवान दास गुप्ता, राजपाल मस्त, मैडम अनु व अन्य नन्हे-मुन्ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button