Jharkhand News अवैध पत्थर माइंस में चाल धसने से पोप्लेन चालक की हुवी मौत, कई लोगों के दबने की जताई जा रही है संभावना

रिपोर्टर अभिषेक बर्नवाल गिरिडीह झारखण्ड
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिले के धनवार प्रखण्ड क्षेत्र में पदाधिकारियों की मिली भगत और माइन्स सुरक्षा नियमों का धजिया उड़ाते हुए खुले आम अवैध पत्थर माइन्स का संचालन किया जा रहा है। जिसका खामियाजा माइन्स में काम कर रहे मजदूरों को अपना जान गवा कर चुकाना पड़ा रहा है। ऐसा ही मामला बुधवार को धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के पारोडीह ग्राम में संचालित अवैध माइंस में तब देखने को मिला जब ब्लास्टिंग के बाद सुबह के करीब 08 बजे पोप्लेन से हाइवा में पत्थर को भरा जा रहा था। इसी दौरान माइन्स के ऊपरी हिस्सा से एक बड़ा चाल धस गया। जिससे घटना स्थल पर पोप्लेन सहित चालक तथा दो हाइवा पत्थर के बड़ा सा चाल के नीचे पूरी तरह दब गया। और पोप्लेन में आग लग गया। जिसमें कोडरमा जिला के पूर्णानगर निवासी
पोप्लेन चालक सीकेन्द्र पंडित पिता अर्जुन पंडित उम्र लगभग 30 वर्ष का घटना स्थल पर ही जल कर तथा बड़ा सा पत्थर के नीचे दबने से मौत हो गया। जबकी अन्य दो लोगों को घायल अवस्था में निकाल कर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है। वही ग्रामीणों की माने तो चाल में अन्य कुई लोगों के दबने की संभावना ब्यक्त किया जा रहा है। वही घटना की खबर सुन एसडीएम धीरेन्द्र कुमार सिंह, एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, सीओ नरेश वर्मा, माइनिंग इंपेक्टर अभिजीत मजूमदार स्थल पर पहुंच कर जिडीएमएस के पदाधिकारियों तथा कर्मियों के लगभग 03 घण्टों के अथक प्रयास के बाद शव को पत्थर के बड़े चाल से निकाला जा सका। इस दौरान तीन थाना के पुलिस तथा सामाजिक कार्यकर्ता तथा सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लग गयी थी। जबकी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।



Subscribe to my channel