Madhya Pradesh News भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अवधेश प्रताप ने सपत्नी भागवत कथा में पहुंचकर कर लिया आशीर्वाद

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के अमायन मण्डल ग्राम मेहरा में स्थित प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अवधेश प्रताप सिंह एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती पुष्पलता सिंह (जिला पंचायत सदस्य 17 अमायन ) कथा पंडाल में पहुंच कर श्रद्धा पूर्वक व्यास पीठ पर विराजमान परम् श्रद्धेय श्री सेवाराम शास्त्री उपाध्याय जी (श्री धाम वृंदावन) का शाल, पुष्पहार पहनाकर स्वागत कर शास्त्री जी से सपत्नीक आशीर्वाद लिया। साथ ही कथा का रसपान किया। कथा पंडाल में उपस्थित ग्रामवासियों व दूरदराज से आए श्रद्धालुओं से आत्मीय मिलकर हालचाल जाना। उन्होंने कहा धर्म भक्ति और अध्यात्म से ओतप्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था एवं उत्साह अद्भुत रहा। भगवान् श्री कृष्ण जी की कृपा से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना करता हूं। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच श्री महेन्द्र सिंह पवैया, श्री सुरेन्द्र सिंह पवैया (प्राचार्य), परीक्षित के अनुज भ्राता श्री छोटे सिंह पवैया जी ने स्वागत, सम्मान किया गया।




Subscribe to my channel