उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक की गयी,

इस दौरान उपस्थित सभी व्यापारी बन्धुओं को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी -

रिपोर्टर मणि शंकर सिन्हा सोनभद्र उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह की अध्यक्षता  को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा के सम्बन्ध में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों/संस्थानों मे सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग करने हेतु बताया गया । साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी व उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा उनको सुरक्षा के सम्बंध मे पुलिस द्वारा हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया । इस मौके पर रतन लाल गर्ग, सुनील सोनी, विजय शंकर जायसवाल, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, प्रतीक केशरी, दीपक सोनी, प्रकाश केसरी, राजेश गुप्ता, रमेश जायसवाल, अमित वर्मा, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, नरेन्द्र कुमार गर्ग सहित जनपद के अन्य व्यापारीगण/सर्राफा व्यापारी/बैंक मित्र मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button