IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : 01 रास जिंदा गौवंश, अवैध हथियार और गौकशी के उपकरण बरामद ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गौकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकश अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल अभियुक्त समेत कुल चार गौकश अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा 01 रास जिंदा गौवंश बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार/घायल अभियुक्तों के नाम-पते— शोएब उर्फ भूरा पुत्र सलीम, निवासी मिमलाना रोड, न्याजूपुरा, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर   घायल जावेद पुत्र शमशाद, निवासी गीलर वाली गली, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। अफसर अली पुत्र फजर अली, निवासी ग्राम मिमलाना, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। उम्मेद पुत्र तौफिक, निवासी चीडा चाट वाली गली, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। पुलिस ने बरामदगी को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गौकशी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button