गुजरातब्रेकिंग न्यूज़

सुरत गुजरात थर्टी फर्स्ट दिसंबर को लेकर पुलिस कमिश्नर द्वारा अधिसूचना जारी

रिपोर्टर चंद्रकांत ऐन रोहित सुरत गुजरात

पुलिस आयुक्त अजय कुमार
तोमर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शहर की सार्वजनिक सड़कों, सड़क की पगडंडियों पर पटाखे फोड़ना, आगजनी व आतिशबाज़ी करना, लापरवाह बाइक चलाना, चौपहिया वाहनों के बोनट पर बैठना या सड़कों पर पानी की बोतलें फेंकना, तलवार या बड़े चाकू से केक काटना, सार्वजनिक रूप से जोर-जोर से माइक – डीजे-म्यूजिक बजाना, पान गाले पर चार से ज्यादा लोगों का इकट्ठा करना, ट्रैफिक में बाधा डालना और नशीले पदार्थों का सेवन या वितरण करने पर प्रतिबंधित लागू कर दिया गया है।
सूरत पुलिस कमिश्नर द्वारा 31 दिसंबर को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। थर्टी फर्स्ट दिसंबर के साथ वर्ष 2022 की समाप्ति और वर्ष  2023 के प्रारंभ के दौरान शहर में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए विशेष पुलिस बंदोबस्त तैनात किया जायेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button