झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News पावापुर गांव में आयोजित श्री हनुमान-शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ जल यात्रा में शामिल हुए दीप नारायण सिंह

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

कतरास प्रेस रिलीज:  तोपचांची, पावापुर में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 श्री हनुमान – शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ जल यात्रा का आयोजन यज्ञाचार्य श्री शंकर शरण शास्त्री (वारानसी) के नेतृत्व में किया गया। जिसमें जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। जल यात्रा पावापुर यज्ञ मंडप से चलकर तोपचांची झील पहुंचा। जहां विधि – विधान के साथ पूजा अर्चना कर जल भरण किया गया और पुनः कलश में जल भरकर सभी भक्तगण पावापुर यज्ञ स्थल तक वापस आएं। जल यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे – बच्चियां शामिल हुई। जल यात्रा में साथ चल रहे विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान दीप नारायण सिंह ने कहा कि भगवान की असीम कृपा से पावापुर गांव में यज्ञ का आयोजन हुआ है। इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और अध्यात्म का माहौल बनता है। लोगों में सकारात्मक ऊर्जा के साथ एक दूसरे के बीच गांव में भाईचारा का माहौल बनता है और लोगों के जीवन में सुख, शांति समृद्धि आती है । इस अवसर पर तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, मुख्य यजमान जितेंद्र कुमार पांडे एवं उनकी धर्मपत्नी पावापुर मुखिया श्रीमती संगीता देवी,जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु देवी , विनय कुमार सिंह, वीरेंद्र महतो, कपिल सिंह,राम लाल महतो, नंद लाल महतो, परमेश्वर महतो, अरविंद पांडे, किशोर कुमार दास,चुरामन महतो, संजय प्रसाद, बैजनाथ ठाकुर, सागर महतो,प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, आदि उपस्थित हुए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button