अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला की ले ली जान, गला दबाकर कर दी हत्या

रिपोर्टर सचिन कुमार मोतिहारी बिहार

पताही थाना क्षेत्र के बलुआ जुल्फेकाराबाद पंचायत के महमदा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। हत्या की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनुज कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव काे कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को दिशा मिलेगी। मृतका उसी टोले के विक्की साह की 24 वर्षीया पत्नी ममता देवी है। ममता की शादी 2017 विक्की से हुई थी। उसकी चार सास की एक बेटी भी है। पति विक्की साह खेतीबारी का काम करता है। मृतका के पिता ने कहा है कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार, दान-दहेज देकर बेटी की शादी की थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सुसराल पक्ष के लोग ममता के साथ अक्सर मारपीट करते रहते थे।

दो महीने पहले भी उन्होंने ममता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था, लेकिन उसके पति ने ममता को अपने घर लेकर आया था। इसके बाद कुछ दिन तक तो ठीक चला लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने फिर मारपीट शुरू कर दी। यह बात ममता ने फोन पर अपने स्वजनों को भी बताई थी। ममता गर्भवती भी थी। बुधवार की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ममता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से गायब थे। ममता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। ममता के मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का शक जताया है, उसके गले पर निशान थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से इसकी जानकारी भी ली। थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के उपरांत ही पता लग पाएगा कि उक्त महिला की मृत्यु कैसे हुई है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button