Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0: शिविर में विधायक ने ग्रामीणों की समस्या का निराकरण किया
नवभारत, दमोह. लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पडे

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
इसके लिए पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है. बुधवार को जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत रोड़ में शिविर लगाकर जबेरा विधायक ने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्या सुनीं एवं समस्याओं का निराकरण कराने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए. विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शिविर में आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है. मेरी विधानसभा का कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा. साथ ही उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि शिविर में लोगों की विभिन्न समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों पर संबधित कर्मचारी को देकर उसका शीघ्र निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए है. जिन हितग्राहियों की मौके पर समस्याओं का निराकरण हुआ उन्होंने इस अभियान के प्रति अपनी प्रशंसा जाहिर की वहीं एसडीएम तेंदूखेड़ा अविनाश रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण चल रहा है। यह शिविर पंचायत स्तर पर लगाया जा रहा है. अगर किसी को राजस्व प्रकरण,किसान सम्मान निधि,स्वच्छ भारत मिशन,नगरीय विकास एवं आवास,पेंशन योजना,विधवा पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता सहित अन्य योजनाओं में समस्या हो तो वह समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर में अवश्य रूप से उपस्थित हों। इस अवसर पर एसडीएम अविनाश रावत,जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल,मंडल अध्यक्ष शीतल राय,आशीष जैन,सगरा सरपंच जिनेश जैन,रोड़ सरपंच विक्रम सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित जैन सहित कई लोग शामिल रहे.


Subscribe to my channel