झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News जिला परिषद उपाध्यक्ष ने उपायुक्त अबु इमरान के प्रति जताया आभार

  कहा उपायुक्त चतरा जिले वासियों के लिए कुछ न कुछ अच्छा करने का करते रहते हैं प्रयास

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव झारखंड

झारखंड चतरा 17 मई। चतरा उपायुक्त अबू इमरान की प्रयास से जिले में चार प्रसिद्ध स्थलों को पर्यटन स्थल की मिली मंजूरी मिली है, जिसका प्रकाशित खबर के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी ने उपायुक्त के प्रति आभार जताया। उपायुक्त के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उपायुक्त कहा कि जिले के जिन चार इतिहासिक स्थलों को राज्य सरकार ने पर्यटन स्थल के लिए अधिसूचित किया है, इसका श्रेय चतरा उपायुक्त को जाता है। जिला परिषद् उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने उपायुक्त अबु इमरान के इन कार्यों को सराहा और कहा कि इनका कार्य करने का अंदाज ही कुछ अलग है। इनका 24 का 24 घंटा जिले वासियों के लिए समर्पित है।

हर वक्त जिले वासियों के लिए कुछ न कुछ अच्छा करने का प्रयास करते रहते हैं। उपायुक्त के इन कार्यों के लिए चतरा जिले वासी सदैव उनका ऋणी रहेंगे। उपायुक्त अपने पदस्थापन के बाद से चिरपरिचित फाँसी तालाब, महादेव मठ राजा का किला और भेड़ी फार्म की विकास के प्रति संघर्षरत थे।उनकी इस संघर्ष ने अन्ततः सफल हुआ। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि मैं उपायुक्त से आशान्वित हूं कि शेष गुमनाम पर्यटन स्थलों का भी कायाकल्प करेंगे। जिससे चतरा जिला का देश प्रदेश की मानचित्र पर अलग पहचान बनेगी। इस से यहां के युवाओं को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button