IC News and Media House Private Limited


पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने चोरी, डकैती करने तथा फिरौती मागने वाले गिरोह को दबोचा 

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

फतेहगढ़ साहिब  पंजाब   17 मई कुलभूषण वर्मा डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल, वरिष्ठ पुलिस कप्तान, जिला फतेहगढ़ साहिब ने कहा कि माननीय डीजीपी साहिब गौरव यादव के निर्देशानुसार सीआईए सरहिंद पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक अमरबीर सिंह ने वुरे लोगो के खिलाफ अभियान के तहत पिस्तौल और घातक हथियार से डकैती करने वाले एक गिरोह जो की जिला मोगा से सम्बंधित है को पकडने मे कामयाबी हासिल की है 11.05.2023 को सीआईए सरहिंद की टीम ने अमलोह क्षेत्र से अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्शू, चांद सिंह उर्फ ​​कमलू, सुखमंदर सिंह उर्फ ​​गगना, बलवंत सिंह उर्फ ​​बंटी और रविदीप सिंह उर्फ ​​रवि को अलटो कार क्रमांक पी बी 65 आर-5019 को नियंत्रित किया. इनके पास से 315 बोर की दो पिस्टल, दो जिंदा राउंड, दो कमानी धार चाकू एक लोहे की रॉड भी बरामद कि गई है .आरोपी के खिलाफ अमलोह थाने में मुकद्दमा संख्या 61 दिनांक 11/05/23 दर्ज किया गया था. पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के पास से 5,00,000/- रुपये की वरामदगी जिसमे 3,60,000 रुपये नकद, 80,000 रुपये की ऑल्टो कार और 60,000 रुपये का एक कैमरा बरामद किया गया। यह भी पता चला कि इन आरोपियों में दो आरोपी अर्शदीप सिंह और चांद सिंह मंडी गोबिंदगढ़ में दिनांक 22.04.2023 को हुई घटना में शामिल थे, जिसमें पिस्टल के बल पर करीब 50 लाख रुपये की डकैती हुई थी, जिसमें मुकद्दमा संख्या 86 दिनांक 23.04.2023 गौबिंद गढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दोनों की गिरफ्तारी होनी बाकी थी.इसके अलावा, यह भी पता चला है कि इस गिरोह के सदस्यों में अर्शदीप सिंह, चांद सिंह व रवि तीनो एक साथ रिश्वत मांगने व लेने व मोटरसाइकिल चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिसमें से अब तक कुल 07 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है, जो की इन्होंने लुधियाना, जालंधर व फरदीकोट जिले से चुराया थे . चोरी किऐ गऐ मोटरसाइकिलों मे से एक का इस्तेमाल मंडी गोबिंदगढ़ में डकैती की घटना में किया गया था। पूछताछ अभी जारी है.आशा की जा रही है कि गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के अन्य मामलों का पता लगाया जाएगा और चोरी की ओर मोटरसाइकिल बरामद की जाएगी. जिला पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button