नैनीताल उत्तराखंड तीस लाख लोग बिना बूस्टर डोज

रिपोर्टर कपिल सक्सैना नैनीताल उत्तराखंड
नैनीताल। कोरोना संक्रमण थमने के बाद जिन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए लगाए जा रहे एहतियाती टीके से दूरी बनाई थी अब वे इसके बारे में पूछताछ कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास रोजाना 25 से 30 ऐसे फोन आ रहे हैं जो बूस्टर डोज के बारे में पूछ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पूरे मंडल में तीस लाख लोगों ने एहतियाती टीका नहीं लगवाया है।
स्वास्थ्य विभाग के पास कुमाऊं मंडल के आंकड़ों पर नजर डालें तो छह जिलों में 7,88,306 लोगों ने ही अब तक कोविड-19 से बचाव के लिए एहतियाती टीका लगवाया है। पूरे मंडल में तकरीबन 37 लाख से अधिक लोगों को ये डोज लगाई जानी थी। इनमें ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 2,92,093 और चंपावत में सबसे कम 48,190 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि बूस्टर डोज कब, कहां और कैसे लगेगी?
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं। अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाई जा रही है। शासन से अतिरिक्त डोज की मांग भी की गई है। वर्तमान में कोविशील्ड वैक्सीन नहीं है। कोवाक्सिन लगाई जा रही है, जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है वह लगवा सकते हैं।
– डॉ. तारा आर्या निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नैनीताल।
कुमाऊं मंडल में जिलेवार टीकाकरण
जिला जनसंख्या 12 वर्ष से अधिक के पहली डोज दूसरी डोज तीसरी डोज
अल्मोड़ा 614548 451850 451597 416115 96699
बागेश्वर 270771 199085 216007 200915 65402
चंपावत 300243 220755 220139 209130 48190
नैनीताल 1194468 878238 892362 870331 209470
पिथौरागढ़ 505557 371713 382256 367849 76452
यूएस नगर 2200427 1617874 1569143 1595538 292093
कुल 5086014 3739515 3731504 3659878 788306
इनसेट
मंडल में कहां क्या रहा है अब तक बूस्टर डोज का प्रतिशत
जिला पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
अल्मोड़ा 99.9 92.1 23.2
बागेश्वर 100 93 32.6
चंपावत 99.7 95.0 23.09
नैनीताल 101 97.5 24.1
पिथौरागढ़ 102 96.2 20.8
यूएस नगर 97 101.7 18.3
स्रोत- अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नैनीताल
नोट- यह आंकड़े 21 दिसंबर 2022 तक के हैं
मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री नहीं बढ़ी
नैनीताल। कोरोना संक्रमण की आहट के बावजूद इस बार मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। शहर के मेडिकल स्टोर स्वामियों के मुताबिक कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मास्क और सैनिटाइजर की जबरदस्त बिक्री हुई थी। लेकिन इस बार अभी दोनों की बिक्री नहीं बढ़ी है। यही कारण है कि नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में गिने चुने लोग ही मास्क लगाए नजर आ रहे हैं जबकि अधिकतर लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।

Subscribe to my channel