Jharkhand News विजय कुमार को मूर्च्छित अवस्था में देखा उसे एसएनएमएमसीएच लाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
धनबाद कार्मिक नगर के बापू नगर में भाई का तिलक समारोह था, छोटा भाई रविवार की देर रात विजय कुमार को मूर्च्छित अवस्था में देखा उसे एसएनएमएमसीएच लाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विजय कुमार गुरुदेव मंडल का पुत्र था और एक दवा कारोबारी के यहां काम करता था। विजय के भाई सिकंदर कुमार ने बताया कि 21 मई को उनकी शादी होनी वाली थी। पर पर शादी की तैयारी चल रही थी। विजय रात में साढ़े 10 बजे घर से निकला था पिता गुरुदेव मंडल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विजय किसी नूतनडीह की एक लड़की से प्यार करता था। यह बात उन्हें उनके बड़े पुत्र सिकंदर ने बताई। रविवार की रात वह लड़की से बातचीत कर रहा था। पुलिस को लड़की का फोन नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। पिता ने बताया किं प्यार मोहब्बत के कारण वह कुछ दिनों से अवसाद में था। पिता ने दावा किया कि लड़की के कारण ही उनके बेटे ने जान गंवाई है। सरायढेला में दर्ज फर्द बयान के आधार पर बरवाअड्डा थाना में मामला दर्ज किया जाएगा। विजय कुमार तीन भाई और दो बहन में सबसे छोटा था।



Subscribe to my channel