उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News चारधाम यात्रा  गुजरात के 28 यात्रियों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा पर निकले अहमदाबाद गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 28 तीर्थयत्री सवार थे। सूचना मिलते ही सभी को 108 के माध्यम से व अन्य वाहनों से आनन-फानन उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। कौडियाला के समीप श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही एक बस सड़क पर पलटने से दुर्घनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी यात्रियों को सामान्य चोटे आई है। इनमें से एक तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button