उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News प्रदेश मेँ अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरज रहा है, विकासनगर में भी 14 अवैध मजारों को प्रशासन के बुलडोजर ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया।

रिपोर्टर चौधरी गुफरान अहमद देहरादून उत्तराखण्ड

प्रदेश मेँ अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरज रहा है, विकासनगर में भी 14 अवैध मजारों को प्रशासन के बुलडोजर ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया।
पिछले कुछ दिनों से धामी सरकार का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर जमकर बरस रहा है हाल ही में इस कार्रवाई के दौरान आरक्षित वन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया है।
जिसके बाद अब सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विकासनगर के अलग-अलग इलाकों से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी मजारो का ध्वस्तीकरण कर सरकारी भूमि को मुक्त कराया ।

इस कार्यवाही में 14 अवैध मजारों को प्रशासन के बुलडोजर में ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर,तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी , सहित सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई भी विरोध प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button