अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

   आरोपी द्वारा फेसबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर वायरल किया था

   रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

  अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे
  आरोपी द्वारा फेसबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर वायरल किया था
  आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं सिम कार्ड बरामद किया गया
 आरोपी अनूप कुमार सोनी उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड नं. 09 सुकुलपारा खरौद को दिनांक 13.05.23 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीसीपीडब्लूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों एवं महिलायों से संबंधित किये जा रहे अपराध पर निगरानी रखी जाती है। अनूप कुमार सोनी निवासी ग्राम खरौद द्वारा दिनांक 08.04.2022 को फेसबुक के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित विडियो अपलोड कर वायरल करना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 203/2023 धारा 67(बी) आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।  विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर दिनांक 14.05.2023 को आरोपी अनूप कुमार सोनी को पकड़कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं सिम कार्ड बरामद कर आरोपी अनूप कुमार सोनी उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड नं. 09 सुकुलपारा खरौद थाना शिवरीनारायण को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13.05.2023 को न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पांण्डेय थाना प्रभारी शिवरीनारायण के नेतृत्व में सउनि विजय कैवर्त, प्रआर. रूद्रनारायण कश्यप, आर, अर्जुन यादव एवं श्रीकांत सिंह, का योगदान सराहनीय रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button