मध्यप्रदेशराज्यसहायता

Madhya Pradesh News मातृ दिवस पर युवाओं ने 50 से भी अधिक माताओं को साड़ी कपड़े उपहार स्वरूप भेंट कर शुभकामनाएं दी

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया विश्व मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा ग्रामीण अंचलों पर वृध्द व असहाय महिलाओं को चिन्हित कर सभी 50 महिलाओं को साड़ी कपड़े उपहार स्वरूप भेंट किए गए। एवं साथ ही साथ माताओं के आशीर्वाद प्राप्त किया।युवा टीम के इस कार्य की काफी प्रशंसा भी हो रही है। पाली थाना से सहायक उपनिरीक्षक बृजेन्द्र उर्मलिया व प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि युवाओं की ये सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि माताओ के त्याग व बलिदान के सम्मान में मातृ दिवस मनाया जाता है। वैसे तो मां का दर्जा भगवान से भी ऊंचा है, और मां के आदर सम्मान के लिए एक दिन नहीं पूरा जीवन कम पड़ता है। टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने कहा कि नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया।अर्थात, माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई सहारा नहीं है।उन्होंने कहा कि पाली थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक बृजेंद्र उर्मलिया व प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे एवं जन सहयोग से विश्वमाता दिवस पर 50 माताओं को साड़ी कपड़े भेंट किए गए। उन्होंने कहा कि एक माँ हर एक की सबसे अच्छी दोस्त होती है। क्योंकि वह हर एक चीज का ध्यान रखती है जिसकी हमें जरूरत होती है इसलिए उन्हें धन्यवाद और आदर देने के लिए वर्ष का एक दिन समर्पित किया गया है। जिसे हर साल हम सभी मातृ दिवस के रुप में मनाते हैं। हम लोग बिना अपनी मां के प्यार और देखभाल के नहीं रह सकते। माता पिता की सेवा सभी तीर्थों के समान है। युवाओं ने अपील करते हुए कहा कि अपने माता-पिता को कभी ना भूले।उन्होंने बच्चों को माता-पिता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।इस सेवा के दौरान सहायक उपनिरीक्षक बृजेन्द्र उर्मलिया, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे,हिमांशु तिवारी,खुशी सेन, सुनील प्रजापति, राहुल सिंह, माया सिंह, नेहा द्विवेदी, निधि गुप्ता, सिखा बर्मन, पारस सिंह परिहार, जय प्रकाश साहू एवं सभी उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button