IC News and Media House Private Limited


पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News रोटरी क्लब पटियाला मिड टाउन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपुरी में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3090 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन एडवोकेट गुलवहार रटोल और डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर पीडीजी रोटेरियन राजिंदर तनेजा के दिशा निर्देशों के अनुसार रोटरी क्लब पटियाला मिड टाउन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपुरी पटियाला में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया। डॉ.विकास गोयल एम.डी. वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपुरी, डॉ.गुचंदन दीप सिंह चिकित्सा अधिकारी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न्यु यादविन्द्रा कालौनी सरहिंद रोड पटियाला, रोटेरियन भगवान दास गुप्ता अध्यक्ष रोटरी क्लब पटियाला मिड टाउन, परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन.बी.एस.गेरा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन हरबंस बंसल और रोटेरियनों ने समर्पित और ईमानदार नर्सों को प्रशंशा सर्टिफिकेट से सम्मानित किया।

सुरेश शर्मा, प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ और डॉ. रंजीत कौर होम्योपैथी विशेषज्ञ ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर अपना विशेष व्याख्यान दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन पी.पी. राकेश सिंगला सारजैट एक आर्म्स ने बखूबी किया। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन हरबंस बंसल, रोटेरियन राकेश सिंगला, प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन बी.एस गेरा, रोटेरियन प्रेम बंसल, रोटेरियन विजय गर्ग, जगदीश शौरी, दीन दयाल, अनु चोपड़ा, दर्शना अरोड़ा, रेणु व्यास, सुरजीत कौर, ओ.पी. खन्ना, परमजीत और अमरीक सिंह भी मौजूद थे।

फोटो कैप्शन:
रोटेरियन भगवान दास गुप्ता अध्यक्ष रोटरी क्लब पटियाला मिड टाउन, प्रोजेक्ट चेयरमैन बी.एस. गेरा, डॉ. विकास गोयल एस.एम.ओ. नर्सेज को सम्मानित करते सदस्य।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button