IC News and Media House Private Limited


पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News रक्तदान जैसी सामाजिक गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लें युवा : उपायुक्त

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

रक्तदान एक ऐसा कार्य है, जिससे कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। इसलिए सभी को खासकर युवाओं को इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उपायुक्त श्रीमती परनीत शेरगिल ने बुलाडा मंदिर सरहिंद में श्री साहिब दयाल जी सुलहकुल सतसिंग ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए यह विचार व्यक्त किए। रक्तदान करने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती शेरगिल ने कहा कि हमें ऐसी सामाजिक कल्याण गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए ताकि मानवता की सेवा हो सके और कीमती जीवन को बचाया जा सके. इस रक्तदान शिविर में करीब 130 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर डॉ. आर.पी. सैनी, डॉ. बिंदु सैनी, करनैल सिंह, जगतार सिंह, विजय कुमार, धर्मपाल जगाधरी, परवीन पटियाला, राम प्रताप सिंह, करमजीत सिंह, दीपक जानशाह, विजय अंबाला और विनय मुलालाना आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button