उत्तराखण्ड

नैनीताल उत्तराखंड स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए सजा बैणियक बाजार

रिपोर्टर कपिल सक्सैना नैनीताल उत्तराखंड

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल की ओर से संचालित दीन दयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी और आजीविका संवर्धन की अनूठी पहल कर उन्हें बाजार उपलब्ध कराया गया है। 25 दिसंबर से दो जनवरी 2023 तक चलने वाले बैंणियक बाजार का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष भवाली संजय वर्मा ने किया।
पालिका कार्यालय के समीप पुराना घोड़ा स्टैंड में महिला समूहों ने स्व निर्मित सामग्री जूस, अचार, मुरब्बा, पहाड़ी बड़ी, मुंगोड़ी, गहत, भट, मोठ की दालें, ऐपण, जूट बैग, ऊनी वस्त्रों का प्रदर्शन किया गया है। मु्ख्य अतिथि सरिता आर्या ने कहा कि महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेंगी। विशिष्ट अतिथि संजय वर्मा ने कहा कि उनकी ओर से भवाली में भी इसकी शुरुआत की गई।
अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने कहा कि 25 दिसंबर से दो जनवरी 2023 तक महिला हाट बाजार लगाई जा रही है। भविष्य में भी इन्हें प्रोत्साहित करने की योजना है। इस मौके पर प्रभारी ईओ पूजा चंद्रा, भाजपा नगर मंडल आनंद बिष्ट, नगर परियोजना प्रबंधक जितेंद्र सिंह राणा, चंदन भंडारी, सोनू तिवारी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button