उत्तराखण्ड

नैनीताल उत्तराखंड एक प्रदेश एक रॉयल्टी को लेकर खनन व्यवसायियों का धरना 16 वें दिन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिला

रिपोर्टर कपिल सक्सैना नैनीताल उत्तराखंड

हल्दूचौड़। एक प्रदेश एक रॉयल्टी समेत पांच सूत्री मांगोंको लेकर खनन कारोबारियों का मोटाहल्दू तिराहे पर चल रहा धरना 16वें दिन भी जारी रहा। रविववार को प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट मिला। रक्षा राज्य मंत्री को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की। गौला खनन संघर्ष समिति का गश्ती दल रात में स्टोन क्रशरों पर उतर रही खनिज संपदा की निगरानी कर रहा है
गौला खनन संघर्ष समिति के धरना स्थल पर शीशमहल गेट को खोलने के लिए महापंचायत हुई। तय हुआ कि बुधवार को शीशमहल गेट पर उप खनिज के लिए वाहन नदी में प्रवेश करते हैं तो सभी गेटों के वाहन स्वामी एकत्रित होकर शीशमहल गेट पर धरना देंगे। महापंचायत में संयोजक रमेश चंद्र जोशी, गणेश विरखानी, राजू चौबे, इंदर सिंह नयाल, नंदा बल्लभ नैनवाल, भुवन कबडवाल, सावन पथनी, गजेंद्र जग्गी, पूरन पाठक, बलराम निताई, कैलाश भट्ट, हेमचंद्र दुर्गापाल, महेश चंद्र जोशी, बंशीधर भट्ट, चंदन सिंह राणा, ललित, देवेंद्र कुमार समेत तमामवाहन स्वामी मौजूद थे। आज ब्लाक प्रमुख हल्द्वानी रूपा देवी ने भी गौला खनन संघर्ष समिति को समर्थन दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button